Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को किया आगाह, उत्तराखंड में दक्षिण अफ्रीका से लौटे युवक को लेकर अलर्ट

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'Omicron' को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सभी राज्य सरकारों से टेस्टिंग बढ़ाने और हॉटस्पॉट इलाकों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘Omicron’ को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सभी राज्य सरकारों से टेस्टिंग बढ़ाने और हॉटस्पॉट इलाकों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। दक्षिण अफ्रिका में पाए गए कोरोना के इस नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे बीच केंद्र सरकार ने साथ ही कहा है कि इसको ध्यान में रखते हुए इस पर कड़ाई के साथ काबू पाया जाए। जिन देशों में यह वेरिएंट पाया गया है, उन्हें भारत ने ‘जोखिम’ वाले देशों की श्रेणी में रखा है। यहां से भारत आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त उपाय अपनाने के लिए कहा गया है। ऐसा दूसरी बार है, जब इस नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को आगाह किया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि -यह जरूरी है कि इस पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के लिए गहन नियंत्रण, सक्रिय निगरानी, ​​टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना और कोविड प्रोटोकॉल को लागू किया जाना चाहिए। सभी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि विदेश से आने वाले सभी यात्रियों और ‘At रिस्क’ श्रेणी वाले दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग सही से हो। पॉजिटिव पाए जाने पर सैंपल INSACOG लैब भेजें। जिन राज्यों में टेस्टिंग कम की जा रही है वो टेस्टिंग बढ़ाएं।
उत्तराखंड में साउथ अफ्रीका से युवक के लौटने से हड़कंप
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। अफ्रीकी देशों से लौटने वाले देशों से आइसोलेट कर उनकी करने के निर्देश हैं। अफ्रीका के कांगों प्रांत से लौटे उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर निवासी युवक को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। उसकी ट्रूनेट और एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ उसके संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्‍ट कराया गया है। फिलहाल उसे आइसोलेट रखा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।