Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

शादी से वापस लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

शादी समारोह से वापस लौट रहे एक परिवार की कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग कोटद्वार में लालपुर के निवासी हैं। हादसा सोमवार को पौड़ी जिले में कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के समीप हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजस्व पुलिस ने बताया कि कोटद्वार के लालपुर निवासी दलवीर सिंह (56) पुत्र बलबीर सिंह परिवार समेत खिर्सू ब्लाक के पातल पोखरीखेत गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार दोपहर वे कार से कोटद्वार लौट रहे थे। कार दलबीर सिंह चला रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कुल्हाड़ बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सतपुली, गुमखाल पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से हंस अस्पताल चमोलीसैंण (सतपुली) पहुंचाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दुर्घटना में दलवीर सिंह की सास बेलमती देवी (75) पत्नी माधो सिंह निवासी ग्राम रणस्वा पट्टी मवालस्यूं (एकेश्वर), उनकी पुत्रवधू प्रीति देवी (30 वर्ष) पत्नी अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दलवीर सिंह के साथ ही उनके पोते अर्पित (6), पोती वामिका (7 माह), भतीजा सुरजीत (22 वर्ष) पुत्र राम सिंह ग्राम तछवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हंस अस्पताल चमोलीसैण में भर्ती कराया गया। दलवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले कोटद्वार और यहां से ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।