Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बारात आने से पहले खुश नजर आई दुल्हन, सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर में दुबक गए

बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन खूब खुश नजर आई। दिन भर वह परिवार के लोगों के साथ मीठी मीठी बातें करती रही। रात को भी उसने परिवार में सबका दिल बहला कर रखा। सब कुछ ठीक चल रहा था। अगले दिन बारात आनी थी, ऐसे में रात को गीत और संगीत का कार्यक्रम भी चला। देर रात सब गहरी नींद में सो गए। सुबह जब नींद खुली तो दुल्हन गायब मिली। लोकलाज के डर पर परिवार के लोग घर में दुबक गए। साथ ही मेहमानों की भरे दिल से वापसी होने लगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद इलाके की है। जहां शादी के ठीक एक दिन पहले रात के अंधेरे में युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं, युवती अपने साथ जेवरात भी ले गई। सुबह जब परिजनों को युवती घर पर नहीं मिली तो हड़कंप मच गया। युवती की 18 अप्रैल को बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार को चकमा देकर युवती अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिजनों ने शुरुआत में अपने स्तर पर दुल्हन को खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अंत में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि अरुण नाम का लड़का बहला-फुसलाकर युवती को घर से भगा ले गया है। लड़की घर में रखे जेवरात भी ले गई है। लोकलाज के डर ये लड़की के परिवार वाले घर में ही दुबक गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिस युवक से लड़की की शादी होनी थी, जब उसे सूचना मिली तो उसके परिवार वालों ने लड़की के मिलने की स्थिति में भी शादी से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों को लड़की के भागने की भनक तक नहीं थी। क्योंकि बारात आने के पहले वाले दिन वह काफी खुश नजर आई और दिनभर मीठी-मीठी बातें भी करती रही।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।