Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटों के बाद बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, नहीं बच सकी जान

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बड़ी दुखद भरी खबर सामने आई। एक दुल्हन की तबीयत ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बिगड़नी शुरू हो गई। जब तक अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बड़ी दुखद भरी खबर सामने आई। एक दुल्हन की तबीयत ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बिगड़नी शुरू हो गई। जब तक अस्पताल ले गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही पुलिस ने। ऐसे में शव सुबह से लेकर शाम तक अस्पताल में ही पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने इस दुल्हन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर के वार्ड नंबर दो निवासी चंपा उर्फ चांदनी जुकरिया (23 वर्ष) पुत्री स्व. पूरन चंद्र जुकरिया का विवाह पाटी ब्लॉक के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी के साथ रविवार सुबह टनकपुर में हुआ।
बताया गया कि रात के समय बरात वापस लौटी, तब तक सब कुछ सामान्य था। जब अधिकांश मेहमान चले गए या फिर अन्य लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब देर रात करीब ढाई बजे चांदनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसको पहले से ही बुखार हो रहा था। सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर परिजन सोमवार सुबह चांदनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने घटना की सूचना तहसीलदार को दी।
इसके बाद शव काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एंबुलेंस चालक ने भी शव लोहाघाट ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद चम्पावत से एंबुलेंस का इंतजाम किया गया। शाम को तहसीलदार की रिपोर्ट लगने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि विवाहिता के परिजनों ने बताया कि वह पूर्व में बीमार रहती थी। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।