Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

दो दिन से लापता था मिनी बैंक का संग्रहकर्ता, अपने निर्माणाधीन मकान के निकट पेड़ से लटका मिला शव

उत्तराखंड में चमोली जिले के विकासखंड देवाल के अंतर्गत घेस गांव में एक मिनी बैंक का संग्रहकर्ता पिछले दो दिन से लापता था। परिवार के लोग उसे रिश्तेदारों के घर तलाश रहे थे। आज उसका शव गांव में ही निर्माणाधीन मकान के निकट एक पेड़ से लटका मिला। यह मकान भी उसी संग्रहकर्ता का बन रहा था। फिलहाल राजस्व पुलिस अभी ये कहने की स्थिति में नहीं है कि ये आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का। दोनों की दृष्टि से मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि घेस गांव निवासी बलवीर राम (35 वर्ष) शेरी राम करीब दो दिन से गायब थे। उन्हें परिवार के लोग तलाश रहे थे। वह मिनी बैंक में संग्रहकर्ता थे। गांव के निकट ही उनका नया मकान बना रहा था। उसी मकान के निकट एक पेड़ से बलवीर राम का शव लटका मिला।
शव की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को दी। इस पर राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी व अन्य स्टाफ के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। फिलहाल ये आत्महत्या है या हत्या अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

You may have missed