Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भालू ने महिला को किया घायल, जान बचाने को युवक खाई में कूदा, टूटी टांग

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विकासखंड में भी खेत में काम कर रही महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान उसके निकट एक युवक पर भी भालू झपटा, लेकिन जान बचाने को युवक ने खाई में छलांग लगा दी। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। आएदिन ग्रामीणों पर जानवरों के हमलों की सूचना आ रही है। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विकासखंड में भी खेत में काम कर रही महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान उसके निकट एक युवक पर भी भालू झपटा, लेकिन जान बचाने को युवक ने खाई में छलांग लगा दी। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। दोनों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
घटना शुक्रवार की दोगी पट्टी क्षेत्र में मिंडाथ गांव की है। ग्रामसभा मिंडाथ देवतासैंण निवासी भनदुरा देवी (39 वर्ष) पत्नी पूरण सिंह दवांण शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही खेतों में बकरियों को चुगाने गई थी। बकरियों को चुगाने के साथ ही वह आसपास से घास भी एकत्र कर रही थी। इसी बीच अचानक झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने भनदुरा देवी पर हमला बोल दिया। उनके नजदीक ही खेतों में काम कर रहे सोहन सिंह दवांण (25 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह ने जब भालू को भगाने की कोशिश की तो भालू ने उस पर भी हमला कर दिया।
बताया गया है कि भालू से बचने के लिए सोहन सिंह खाई में कूद गया। इससे उसकी टांग टूट गई। उधर, भालू की चंगुल से छूटी भनदुरा देवी व सोहन सिंह को ग्रामीणों ने किसी तरह गांव पहुंचाया। भनदुरा देवी का सिर भालू ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने भनदुरा देवी व सोहन सिंह को 108 आपात सेवाा की मदद से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह दवांण ने बताया कि सोहन सिंह की हालत में अब सुधार है। भनदुरा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।