Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

घोड़ी पर चढ़ने से पहले दूल्हे के घर पहुंच गई एंबुलेंस, वधु पक्ष मायूस, अब मंदिर में होगी शादी

घर के बाहर बैंड बाजा बज रहा था। दूल्हे सजधजकर तैयार था। घोड़ी पर उसे चढ़ना था। पूरी तैयारी हो चुकी थी। लड़की पक्ष के यहां भी सजावट पूरी थी। घरातियों और बरातियों का खाना बनकर तैयार हो चुका था। तभी दूल्हे के घर एक एंबुलेंस आती है। बताया जाता है कि वह युवक कोरोना पॉजिटिव है। उसे कोविड केयर सेंटर ले जाया जा रहा है। ऐसे में रंग में भंग डाल दिया कोरोना ने। मामला है उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ का। जहां घोड़ी पर चढ़ने से ऐन पहले ही दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट आई कि वह पॉजिटिव है। ऐसे में शादी स्थगित कर दी गई।
बताया जा रहा है कि गरुड़ निवासी एक युवक मुंबई में नौकरी करता है। उसकी गत दिवस सोमवार को शादी थी। शादी बागेश्वर के मनकोट गांव की एक लड़की से तय हुई थी। शादी के लिए करीब तीन चार दिन पहले ही युवक गरुड़ स्थित अपने घर आया था। इस दौरान बाहर के राज्य से आने के कारण युवक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। दोनों घरों में शादी की तैयारी समय के अनुरूप चल रही थी। मेहंदी आदि की रस्में भी पूरी हो चुकी थी।
गत दोपहर बरात चलने की तैयारी हो रही थी। घर के आगे बैंड बाजे बजने लगे। कुछ दूर घोड़ी पर चढ़ने के बाद दूल्हे को वाहन से लड़की वालों के घर जाना था। तभी सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस घर पहुंच गई। बताया गया कि युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में घर में सब सकते में आ गए। फिर क्या था। इधर युवक दूल्हे के लिबास को उतारकर सामान्य कपड़ों में क्वारिंटीन सेंटर को रवाना हुआ। वहीं, उसके परिजनों ने लड़की वालों को फोन मिलाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
लड़की वालों के घर भी शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। वहां भोजन तक बन चुका था। इस भोजन को घरातियों को खिलाया गया। जो कुछ बचा उसे गांव के लोगों को बांट दिया गया। तय किया गया कि अब दूल्हे के कोविड सेंटर से इलाज कराकर वापस आने के बाद मंदिर में सूक्ष्म आयोजन कर शादी की जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।