Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा आंदोलनकारी, लाउडस्पीकर भी ले गया साथ

उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर एक आंदोलनकारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर एक आंदोलनकारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। खुद सिटी मजिस्ट्रेट भी वहां पहुंच गए हैं। घटना उत्तराखंड की राजधानी देहरादूनव में पटेलनगर क्षेत्र की है। यहां सोमवार को सुबह आंदोलनकारी सुरेंद्र सिंह रावत लालपुल स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए। आंदोलनकारी सुबह सात बजे टावर पर चढ़ा। अपने साथ वह अपने साथ लाउड स्‍पीकर भी लेकर गया है। उसका कहना है कि अगर मेरी मांग पूरी नहीं की गई तो कूद जाएगा।
आंदोलनकारी का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से देहरादून के गांधी पार्क में धरना दे रहा था। इसके बावजूद किसी ने उसकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से मिलने की मांग की। कहा कि पहले मुख्‍यमंत्री धामी को बुलाओ तभी टावर से उतरुंगा। सरकार ने मेरी सुध नहीं ली। मैंने कई बार फोन किया, लेकिन मेरा काल रिसीव नहीं किया गया। अधिकारियों ने उसे समझाया। तब करीब छह घंटे बाद दोपहर एक बजे वह टावर से उतरा।