Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 29, 2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को घिसा पिटा बताना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बौद्धिक दिवालियापनः सूर्यकांत धस्माना

लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून के बन्नू स्कूल के मैदान में आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से घिसा पिटा कार्यक्रम बताया जाना शर्मनाक है। साथ ही यह भाजपा का बौद्धिक दिवालियापन है। यह बात एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश भर में युवा एवं छात्र वर्ग में शिक्षा प्रणाली, परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक, नकल के कारण फैली निराशा और अवसाद पैदा हुआ है। उसके बारे में वह युवाओं से सीधा संवाद करने आ रहे हैं। नीट परीक्षा पेपर लीक व पेपर कैंसिल होने से दुखी उन सत्ताईस परिवारों की पीड़ा बांटने आ रहे हैं, जिन्होंने निराशा व अवसाद में आत्महत्या कर ली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि क्या वे देहरादून की रिया थापा के परिजनों से मिलने गए। उनकी पार्टी का कोई नेता या सरकार का कोई नुमाइंदा गया, उनके परिवार का हाल जानने। अब छात्र और युवाओं से संवाद करने राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं, तो वे इसे घिसा पिटा कार्यक्रम बता रहे हैं, जो अति शर्मनाक है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।