देहरादून में तीन दिन तापमान रहेगा स्थिर, फिर अचानक बढ़ेगी सर्दी, राज्य के इस जिले में छाएगा कोहरा
आज रविवार 11 दिसंबर को उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही धूप खिली है। फिलहाल एक सप्ताह और धूप रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य के मैदानी इलाकों में आज भी तापमान में अचानक उतार चढ़ाव के चलते सर्दी और फ्लू के प्रसार को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव से बचाव के लिए बुजुर्गों और बच्चों को पर्याप्त गरम कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के के मुताबिक, 15 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। आज से 13 दिसंबर तक उधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तामपान की स्थिति
रविवार 11 दिसंबर की सुबह साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। 13 दिसंबर तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। इसके बाद 14 दिसंबर को तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। 15 और 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है।



