Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

देहरादून में गिरने लगा तापमान, बढ़ने लगी सर्दी, जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल 13 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। दिन के समय मैदानी इलाकों में धूप के चलते हल्की गर्मी तो है, लेकिन अब सुबह, शाम और रात को मौसम सर्द होने लगा है। राजधानी देहरादून का भी यही हाल है। आने वाले दिनों में देहरादून और ज्यादा सर्द हो जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार सात अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। आठ अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद नौ से 11 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। 12 से 14 अक्टूबर तक तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऐसे में सुबह, शाम और रात को पंखे चलाने की नौबत शायद ही आए। फिलहाल सात से नौ अक्टूबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।