Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

एक दिन की बारिश से गिरा दून का तापमान, आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में शुक्रवार को हुई एक दिन की बारिश से राज्यभर के तापमान में कमी दर्ज की गई। ये बारिश भी हल्की बूंदाबांदी के रूप में हुई। वहीं, देहरादून में भी अचानक सर्दी बढ़ गई। शनिवार की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में बादलों के साथ ही धूप खिल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 11 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 12 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। हालांकि, कई स्थानों पर बादल भी रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 12 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। यानि किसी दिन 14, किसी दिन 15 तो किसी दिन 16 डिग्री। आज 11 नवंबर, 13 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।