Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में भी किशोर और किशोरियों को अब निशुल्क वैक्सीन, रविवार को भी होगा टीकाकरण

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्थान ग्राफिक एरा के अस्पताल में भी 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को कोविड वैक्सीन लगानी शुरू कर दी गई।

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्थान ग्राफिक एरा के अस्पताल में भी 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को कोविड वैक्सीन लगानी शुरू कर दी गई। सेलाकुई और झाझरा के मध्य बंसीवाला में स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (जीईआईएमएस) अस्पताल में किशोर-किशोरियों को कोवैक्सिन लगाई जा रही है। इसके साथ ही अन्य पात्र व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। ये दोनों वैक्सीन सरकार की व्यवस्था के तहत निशुल्क लगाई जा रही हैं। इनके लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
गौरतलब है कि राज्य में सबसे पहले स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने की शुरूआत इसी अस्पताल में की गई। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ 82 प्रतिशत तक कारगर मानी जाने वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगवाने के लिए आसपास के राज्यों से भी लोग ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ अजय पटेल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक अस्पताल में वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। रविवार को भी वैक्सीनेशन जारी रहेगा।