Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

किशोरी के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने किया अमानवीय व्यवहार, आरोपी के साथ पीड़िता को रस्सी से बांधकर घुमाया

16 साल की नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक की ओर से दुष्कर्म करने का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने अजीबोगरीब हरकत कर डाली। ग्रामीणों ने पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर जुलूस निकाल दिया।


16 साल की नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक की ओर से दुष्कर्म करने का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने अजीबोगरीब हरकत कर डाली। ग्रामीणों ने पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर जुलूस निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ को गिरफ्तार किया। अभी कई लोग फरार बताए जा रहे हैं।
मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का है। यहां एक गांव में 16 साल की लड़की के साथ 21 साल के एक युवक ने रविवार को कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसका पता लगने पर पीड़िता के परिजनों ने किशोरी और आरोपी दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा। फिर गांव भर में जुलूस निकाला और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी समेत छह लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अलीराजपुर मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर जोबट थाना इलाके के एक गांव में यह घटना घटी। पीड़िता की शिकायत पर दो केस दर्ज किए गए हैं। पहला बलात्कार के आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा केस पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने पहली एफआईआर उदयगढ़ थाने के झीरी गांव के 21 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में लिखवाई है।
दूसरी एफआईआर पीड़िता और आरोपी को रस्सी से बांधकर मारपीट करने व उनका जुलूस निकालने के संबंध में लिखवाई गई है। पहली शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। दूसरी शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के साथ मारपीट व जुलूस निकालने वाले उसके सगे नाते-रिश्तेदारों के मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गयी है।