Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 6, 2026

ग्राफिक एरा में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दी सोशल मीडिया टूल्स की तकनीकी जानकारी

सरकारी कामकाज में सोशल मीडिया की भूमिका को और मजबूत करने के लिए आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विशेषज्ञों ने राज्य सरकार के अधिकारियों को सोशल मीडिया टूल्स के बारे में जानकारी दी।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर श्याम कापड़ी में कार्यशाला में अधिकारियों को सोशल मीडिया के लिए कैलेंडर
डिजाइन और इवेंट के ड्यूलिंग के बारे में बताया। उन्होंने अपने सत्र में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साथ मैसेज भेजने के लिए उपयोग होने वाले बफर टूल्स की जानकारी दी।
डॉ हिमांशु करगेती ने 21वीं सदी में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ सचिन गई ने सरकारी अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले नेगेटिव कमेंट्स और रिव्यू को सही तरीके से प्रबंधित करना सिखाया। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षक,उद्योग वित्त, सिंचाई, लोक निर्माण, वन विभाग, सिडकुल, एमडीडीए, स्वास्थ्य आदि विभाग प्रतिभाग किया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कैप्टन हिमांशु धूलिया ने कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ संजय जसोला, प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ ज्योति छाबड़ा, मैनेजमेंट विभाग के डीन प्रोफेसर डॉक्टर विशाल सागर, और प्रोफेसर डॉक्टर राहुल राज मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।