टैक्सी चालक ने खाया जहर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
देहरादून में एक टैक्सी चालक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना थाना पटेलनगर क्षेत्र की है। सुबह आइएसबीटी चौकी को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि पित्थूवाला में एक युवक ने जहर खा लिया है। वह ट्रैक्सी चालक है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे 108 एंबुलेंस सेवा के जरिये श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवक शिव मंदिर पित्थूवाला का रहने वाला है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल जहर खाने का कारण पता नहीं चल सका है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






