Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

अलीगढ़ और वाराणसी में बनेंगे टाटा आईपीएल फैन पार्क, जियो सिनेमा करेगा डिजिटल स्ट्रीमिंग

उत्तर प्रदेश के दो शहरों अलीगढ़ और वाराणसी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी वाली खबर है। इस रविवार को वे अपने शहरों में बनने वाले टाटा आईपीएल फैन पार्क में लाइव मैचों का आनंद ले सकेंगे। आईपीएल के क्रिकेट मैचों की डिजिटल स्ट्रीमिंग जियो-सिनेमा करेगा। बताते चलें कि जियो-सिनेमा के पास आईपीएल के डिजिटल राइट्स हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अलीगढ़ में नुमाइश मैदान बन्ना देवी पुलिस चौकी, जीटी रोड पर आईपीएल फैन पार्क बनेगा। वहीं, वाराणसी में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर चौका घाट पर क्रिकेट प्रेमी फैन पार्क में रोमांचक मैचों को देख सकेंगे। इसके अलावा देश भर के वडोदरा, कुरनूल बर्धमान, जलगांव, करनाल और थूथुकुडी में भी टाटा आईपीएल 2023 फैन पार्क बनाए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 


फैन पार्क के गेट दोपहर 1.30 बजे से खुल जाएंगे। दोपहर 3:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स और शाम 7:30 बजे मुम्बई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होगा। टाटा आईपीएल फैन पार्क में प्रवेश नि:शुल्क होगा। क्रिकेट-प्रेमी विशाल एलईडी स्क्रीन पर जियोसिनेमा ऐप के माध्यम से किए जा रहे मैचों के लाइव-स्ट्रीम को देख सकेंगे। प्रशंसकों के लिए फैन पार्क में फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेज और जियोसिनेमा एक्सपीरियंस जोन बनाए जा रहे हैं।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है।