Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सिखाए जायकेदार और पोष्टिक व्यंजन

देहरादून में ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने आज गर्भवती महिलाओं के लिये हेल्दी और ज़ायकेदार व्यंजन बनाने सिखाए। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्राफिक एरा अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ को लेकर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस समारोह में ग्राफिक एरा अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डा. गिरीश गुप्ता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनूषा रवि व डा. दिव्या पुनेठा और डाइटिशियन रश्मि कुशवाहा ने पोषक तत्वों, व्यायाम, मेडिटेशन व हेल्दी डाइट के सम्बन्ध में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शेफ मोहसिन खान, शेफ सुनील लाल व शेफ योगेश उपरेती ने पोषण की आवश्कता व खास तौर पर ज़ायके को ध्यान में रखते हुए ब्रोकली सूप, स्मूदी, किनुआ सैलेड, स्पिनेच व कॉटेज चीज़ रैप, बीट रूट टिक्की जैसे हेल्दी व्यंजन बनाने सिखाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा अस्पताल ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेण्ट ऑफ होटल मैनेजमेंट के सहयोग से किया। समारोह में होटल मैनेजमेंट के एचओडी अमर डबराल मौजूद रहे। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।