Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

ब्रिगेडियर बहल के गीता के अंग्रेजी काव्य रूप अनुवाद पर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने प्रकाशन के लिए दी शुभकामनाएं

अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर केजी बहल की ओर से श्रीमद्भगवत गीता के अंग्रेजी काव्य में अनुवाद के प्रकाशन के लिए हरिद्वार में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।

अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर केजी बहल की ओर से श्रीमद्भगवत गीता के अंग्रेजी काव्य में अनुवाद के प्रकाशन के लिए हरिद्वार में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के साथ ब्रिगेडियर केजी बहल अपने अंग्रेजी काव्य रूप में अनुवादित गीता के प्रकाशन के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं लेने जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के पास पहुंचे। उन्होंने उन्हें अनुवादित गीता अवलोकन के लिए सौंपी।
स्वामी अवधेशानंद गिरी ने ब्रिगेडियर बहल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही उनके द्वारा किये गए गीता के अंग्रेज़ी काव्य रूपी अनुवाद का लाभ दुनिया के उन करोड़ों लोगों को होगा, जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी है। उन्होंने कहा कि गीता एक ऐसा अद्धभुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया के मानव जाति के लिए है व उसके संदेश शाश्वत हैं। जो कल आज और आने वाले कल हमेशा एक जैसे ही सत्य रहेंगे।
उन्होंने ब्रिगेडियर बहल को आशीर्वाद व गीता अंग्रेज़ी काव्य रूप अनुवाद के प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने धस्माना को अपने संदेशों की पुस्तिका फुटप्रिंट्स 2 भेंट की व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। धस्माना के साथ डॉक्टर राजेन्द्र पराशर भी उपस्थित रहे।