Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

कांग्रेस की राजनीति से प्रेरित और राहुल को राहत का जश्न है स्वाभिमान यात्रा: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से राजनैतिक और राहुल गांधी को कोर्ट से मिली क्षणिक राहत का जश्न है। इस यात्रा का जन सरोकारों और आम जन से कोई लेना देना नही है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की यात्राएं अब जनहित के बजाय राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए हो गयी है। एक ही बिंदु पर हर दूसरे माह यात्राएं निकल रही है और यही कारण है कि यह पता नही लगता कि यात्रा कब शुरू और कब खत्म हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वाभिमान यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के दावों पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशवासियों का भरोसा खो चुकी है। इसीलिए अब जनता उन्हे गंभीरता से नहीं लेती है। यही वजह है कि लोग उनके राजनैतिक कार्यक्रमों में में शिरकत नही करते हैं। यह सच्चाई उनके नेताओं को पच नहीं रही है तभी वे लोग अक्सर इन दिनों खीजते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण खो बैठते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान यात्रा मे जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस विरोध जता रही है, उन पर सरकार निर्णायक कार्यवाही कर चुकी है और जनता ने ऐसे फैसलों को सराहा भी है। नकल माफिया जेल मे हैं और प्रदेश मे ऐसा कड़ा नकल विरोधी कानून बना है कि दूसरे राज्य भी इस कानून को लेकर सराहना कर रहे हैं। अंकिता हत्याकांड मे मामला न्यायालय मे है और जांच एजेंसियां जांच रिपोर्ट सौंप चुकी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच प्रक्रिया विधि सम्मत हुई है। वहीं, कांग्रेस इस दुखद घटना मे भी अवसर तलाश रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि केदारनाथ मे अनियमितताओं के आरोपों मे कोई दम नही और जांच मे सभी आरोप बेदम साबित हो चुके हैं। आज केदारनाथ विश्व के मानचित्र मे अपना स्थान बना चुका है, लेकिन कांग्रेस यहाँ के धर्म स्थलों के खिलाफ नकारात्मक छवि बनाती रही है। वहीं अग्निवीर योजना के नाम पर भी कांग्रेस युवाओं को भड़काने का कार्य कर चुकी है। उसके प्रयास सफल नही हुए। देश के रक्षा विशेषज्ञों से लंबी चर्चा के बाद इस रोजगारपरक और सेना को और शसक्त करने वाली योजना को मंजूरी दी गयी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जोशीमठ के लिए जो विस्थापन की योजना बनी, वह अब तक की सबसे अच्छी योजना रही है। मुआवजा और राहत के लिए आम लोगो की राय पर नीति तैयार की गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियों को सरकार पर थोपने की कोशिश कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस यात्रा के जरिये कोर्ट से राहुल गांधी को मिली क्षणिक राहत का जश्न मनाने के लिए यात्रा निकाल रही है और उसे जनसरोकारों से कोई वास्ता नही है। कांग्रेस की सभी यात्राएं आपदा काल मे ही निकलती रही है। कोरोना काल की भांति जब प्रदेश मे आपदा चल रही है, तो पीड़ितों के बीच जाने के बजाय यात्रा निकाल रही है। जनता इसे बेहतर जानती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।