Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

लावारिस कुत्तों को आसरा देने वाले एनआरआइ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लावारिस कुत्तों को आसरा देने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी स्विटरलैंड में रहती हैं।

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लावारिस कुत्तों को आसरा देने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी स्विटरलैंड में रहती हैं। उन्होंने भी पूर्व में स्विटजरलैंड की नागरिकता ले रखी थी। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दीपक साहनी (54 वर्ष) पुत्र प्रहलाद भगत निवासी द्वारिकापुरी जीएमएस रोड बसन्त विहार घर पर अकेले रहते थे। उनकी देखभाल उनके नौकर शिवानन्द भट्ट करते थे। गत सुबह शिवानन्द भट्ट ने घर आने पर काफी देर दरवाजा खटखटाया गया। भीतर से कोई आवाज नही आई।
इस पर उन्होंने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ने देखा कि वह बेड पर अचेत पड़े हैं। इस पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक दीपक साहनी के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह एनआरआइ थे। उनके पास स्विटजरलैंड की नागरिकता भी थी। वह पिछले दस वर्षो से द्वारिकापुरी जीएमएस रोड स्थित आवास में अकेले रह रहे थे। साथ ही वह घमन्तु प्रवृत्ति के कुत्तो की देखभाल करते थे।
मृतक की पत्नी गुल साहनी स्विटजरलैंड में रहती हैं और वहीं नौकरी करती हैं। उनसे पुलिस ने फोन से संपर्क किया। इस पर उन्होंने कहा कि वह भारत आ रही हैं। तब तक पति के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाए। फिलहाल शव को 72 घंटो के लिये मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *