Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

सस्पेंस खत्मः राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी से किशोरी लाल को कांग्रेस का टिकट

उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों के लिए आखिर सस्पेंस समाप्त हो गया है। आज तीन मई की सुबह पार्टी ने दोनों सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। आज ही नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से किशोरी लाल को टिकट दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अमेठी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है। मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले केएल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है। करीब चार दशक से अमेठी, रायबरेली में संगठन का काम कर रहे केएल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जानता है। राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया और तब से वे यहीं के होकर रह गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।