Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में फिर से उछाल, एक्टिव केस में तेजी से बढ़ोत्तरी

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना के नए संक्रमितों में फिर से उछाल आया है और संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार चार अप्रैल की शाम तक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए 45 संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले सोमवार तीन अप्रैल को कोरोना के 30 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7756 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104961 है। इनमें से 100711 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में पांच मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 96 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7756 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 338 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।