Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

सुरेश रैना ने खुद को आइपीएल से भी किया अलग, क्रिकेट के सारे प्रारूप से लिया सन्यास

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना ने अब घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से भी खुद को अलग कर लिया है। पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रैना इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके थे। रैना ने ट्वीट कर अब जानकारी साझा की कि वह अन्य प्रारूप से भी नहीं खेलेंगे। अब रैना आईपीएल खेलते हुए भी नजर नहीं आएंगे। रैना ने अपने ट्वीट में फैन्स को उनके हमेशा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है। रैना ने ट्वीट किया और लिखा कि-अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं @BCCI, @UPCACricket, @ChennaiIPL, @ShuklaRajiv सर और अपने सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बता दें कि 15 अगस्त 2020 को धोनी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना ने अब खुद को घरेलू क्रिकेट से भी अलग करने का फैसला किया है। रैना वैसे, देश और विदेश की क्रिकेट लीग को खेलते रहे हैं। इस साल रैना वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज में भी खेलने वाले हैं। अपने आईपीएल करियर में रैना ने 205 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 5528 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। रैना आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते थे, लेकिन इस बार उन्हें सीएसके ने ऑक्शन में नहीं खरीदा था। बता दें कि अब रैना रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज के अलावा दुनिया की दूसरी क्रिकेट लीग में शिरकत करते दिखेंगे।