Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

सुरेश दुसेजा बने लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष, धस्माना ने करवाया कार्यभार ग्रहण

देहरादून में सबसे पुराने मोहल्लों में शुमार करनपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के नव निर्वाचित प्रधानसुरेश दुसेजा को विधिवत पूजा अर्चना व मन्त्रोंचार के साथ पदग्रहण करवाया गया।

देहरादून में सबसे पुराने मोहल्लों में शुमार करनपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के नव निर्वाचित प्रधानसुरेश दुसेजा को विधिवत पूजा अर्चना व मन्त्रोंचार के साथ पदग्रहण करवाया गया। मंदिर के मुख्य संरक्षक सूर्यकांत धस्माना, पंडित अनूप चंदन व पंडित वाचस्पति डिमरी ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र पहना कर श्री दुसेजा को प्रधान की कुर्सी पर शुशोभित किया।
इस अवसर पर श्री धस्माना ने श्री दुसेजा व अन्य कार्यकारणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे धार्मिक आयोजनों के बेहतरीन प्रबंधन व मंदिर के विकास कार्य ठीक से सम्पादित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सतीश दुसेजा, सुभाष वासुदेव, आरके बहल, अशोक चंदन, जनक राज आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।