आज ग्राफिक एरा में विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुयान
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा एक बार फिर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुयान आज 18 जनवरी को ग्राफिक एरा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह कार्यक्रम 18 जनवरी को सुबह 11:00 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य न्यायाधीश रहे जस्टिस अल्तमस कबीर और सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस सुधांशु धूलिया भी ग्राफिक एरा आ चुके हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



