Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का समर ऑकेजन कलेक्शन किया लॉन्च

रिलायंस ट्रेंड्स ने अपना नया समर ऑकेजन वियर कलेक्शन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी बेटी सितारा के साथ ‘न्यू टाइम्स. न्यू ट्रेंड्स’ कैंपेन की शुरूआत भी की है। नया कलेक्शन गर्मियों की छुट्टियों में घूमने- फिरने और ट्रैवल के साथ साथ फैशन की जरूरतों को ध्यान में रख कर लॉन्च किया गया है। कलेक्शन महेश बाबू और उनकी बेटी सितारा की फिल्म के साथ लॉन्च हुआ, जिसमें दोनों स्टार्स को कूल कैज़ुअल से लेकर वॉव वेस्टर्न और पार्टी एथनिक वियर तक पहने दिखाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

रिलायंस ट्रेंड्स का नया कलेक्शन ग्राहकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा जहां परंपरा और आधुनिकता साथ साथ चलती हैं। कलेक्शन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ ट्रेंडी डिजाइन और फैशन की अद्भुत झलक मिलती है। वैसे तो यह नया कलेक्शन गर्मियों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है, परंतु रिलायंस ट्रेंड्स पर पूरे साल और हर अवसर व मौसम के लिए कलेक्शन की एक बड़ी रेंज मिलती है। त्यौहारी पोशाक हो कैजुअल वियर या ट्रेंडी आउटफिट रिलायंस ट्रेंड्स में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कंपनी का दावा है कि इस सीज़न में रिलायंस ट्रेंड्स ने अपना अब तक का सबसे नया कलेक्शन पेश किया है। जिसमें ग्राहकों के लिए आकर्षक स्टाइल आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। नई रेंज न केवल ट्रेंड पर तो है ही ट्रेंडसेटिंग भी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।