Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड के देहरादून में सुबह से निकली धूप, मौसम विभाग का राज्यभर में बारिश का अनुमान, तीन दिन अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग बारिश का पूर्वानुमान लगा रहा है, लेकिन बादल घिरने के बाद बगैर बारिश से ही गायब हो रहे हैं। शुक्रवार 29 मार्च को भी देहरादून सहित कई इलाकों में धूप निकल गई। ये धूप भी असहनीय है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आज राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की या फिर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 30 मार्च को भी राज्य के जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके बाद 31 मार्च को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 29 मार्च के लिए हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में गर्जन के साथ बारिश, बिजली चमकने, 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। कल राज्यभर में ओरेंज अलर्ट है। वहीं, परसों 31 मार्च को भी हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान तो ये भी है कि 29 से 31 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 30 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 28, 28, 28, 29, 31, 31 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17, 14, 17, 16, 14, 17, 16 डिग्री रहने की संभावना है। पांच अप्रैल तक देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।