Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

कमरे की छत से कूदी सनी लियोन, हवा में लटककर बोलीं सिंघम का डायलॉग-आता माझी सटकली

कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीबुड हस्तियां फैंस का सोशल मीडिया के जरिये मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी शामिल हैं।


कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीबुड हस्तियां फैंस का सोशल मीडिया के जरिये मनोरंजन कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन भी शामिल हैं। अक्सर इंस्टाग्राम और अन्य मीडिया के जरिये वह फैंस के लिए अलग अंदाज में वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। वह कमरे में छत से कूदी और हवा में लटक गई।
सनी लियोन इस बार अपने एक्शन अंदाज की वजह से सुर्खियों में आई हैं। यही नहीं, इस बार वह अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ का मजेदार डायलॉग भी बोल रही हैं। सनी लियोन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वैसे भी इन दिनों सनी लियोन कई तरह के हैरतअंगेज एक्शन करती नजर आती हैं।
सनी लियोन का यह एक बीटीएस वीडियो है। इसमें वह रस्सी की मदद से ऊंचाई से नीचे की ओर आती हैं। फिर जमीन से कुछ ऊपर लटकती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सूट के दौरान की एक छोटा सा क्लिप है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-आता माझी सटकली। सनी के इस वीडियो पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं।
सनी के इस बीटीएस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-सनी का सुपरवुमेन लुक, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-इस मूवी के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं। सनी की 10 सेकेंड की क्लिप पर लाइक और कमेंट का तांता लग गया है। इस वीडियो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।