Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, एक जुलाई से खुलेंगे कॉलेज, ऑनलाइन संचालित होगी कक्षाएं

उत्तराखंड सरकार ने एक जुलाई से राज्य के समस्त कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

उत्तराखंड सरकार ने एक जुलाई से राज्य के समस्त कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इस संबंध में संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए 30 जून 2021 तक समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (डे-बोर्डिंग) में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि पूर्ण होने पर एक जुलाई 2021 से विद्यालयों में पठन पाठन फिर से ऑनलाइन के माध्यम से संचालित किया जाएगा।