Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड की सभी महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से उपसचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से उपसचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
उच्च शिक्षा निदेशालय, हल्द्वानी, नैनीताल के निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोविड (कोरोना) की द्वितीय लहर के दृष्टिगत मैदानी एवं पर्वतीय राजकीय महाविद्यालयों के एवं भविष्य के देय अवकाशों के साथ यथा समायोजन करते हुए दिनांक पांच मई, 2021 से 12 जून, 2021 तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत राज्य के समस्त विश्वविद्यालय महाविद्यालयों को अग्रिम आदेशों तक बंद किये सम्बन्धी शासनादेश संख्या-523/XXIV.c- 4/2021-01 (07) 2020, दिनांक 03 मई, 2021 निर्गत किया गया था।
इस सम्बन्ध में उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि शासनादेश संख्या 523, दिनांक 03 मई, 2021 के क्रम में कोविड-19 (कोरोना) की द्वितीय लहर के दृष्टिगत मैदानी एवं पर्वतीय राजकीय महाविद्यालयों के पूर्व एवं भविष्य के देय अवकाशों साथ यथा समायोजन करते हुए दिनांक 7 मई, 2021 से 12 जून, 2021 तक अवकाश घोषित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है। बाद में सभी महाविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।