एशिया कप के लिए विराट कोहली की ऐसी तैयारी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप, कहोगे कि वेटलिफ्टिंग में भी ला सकते हैं पदक
हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 10 पदक इस स्पर्धा में जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब लोगों की निगाह क्रिकेट पर है। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन हो रहा है। बार बार रेस्ट के नाम पर भारत की टीम से बाहर हो रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर अब फैंस की निगाह है कि वह एशिया कप में अपनी खोई हुई फार्म को वापस पाने में कितने सफल होते हैं। फिलहाल विराट कोहली जी जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्हें देखकर दो ऐसा ही लगता है कि वह क्रिकेट के एशिया कप नहीं, बल्कि वेटलिफ्टिंग की स्पर्धा की की तैयारी कर रहै हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)विराट कोहली सोशल मीडिया में अपनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। विराट कोहली ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिम सेशन की वीडियो डाली। इसमें वह वेट उठाते हुए कसरत कर रहे हैं। इन लिफ्टों के समय कोहली की तकनीक देखने में अद्भुत थी। कोहली वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं थे, क्योंकि उन्हें क्रिकेट से एक ब्रेक ले लिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
?️♂️? pic.twitter.com/NOvAD9uutT
— Virat Kohli (@imVkohli) August 17, 2022
भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले कुछ महीनों में रनों के लिए संघर्ष किया है और इस बार एशिया कप में भारतीय टीम के लिए खेलेंगे। वे उसी के लिए तैयारी कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि टूर्नामेंट में पुराने कोहली की वापसी होगी, जो कभी किसी रन मशीन से कम नहीं थे। फिलहाल विराट कोहली के वीडियो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वह मैदान में अभ्यास करने के साथ ही जिम में भी पसीना बहा रहे हैं।



