Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

दुखद खबरः ड्यूटी के दौरान सड़क पर गिरे पुलिस उप निरीक्षक, हो गई मौत, पुलिस लाइन में दी अंतिम विदाई

देहरादून में डालनवाला कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक बलवंत सिंह की ड्यूटी के दौरान सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। वह मूल रूप से सतपुली पौड़ी निवासी थे।


देहरादून में डालनवाला कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक बलवंत सिंह की ड्यूटी के दौरान सड़क पर गिरकर मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। वह मूल रूप से सतपुली पौड़ी निवासी थे।
बताया जा रहा है कि कल रविवार को बलवंत सिंह आराघर टी जंक्शन के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अचानक वह सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। इस पर साथी कर्मचारी उन्हें सीएमआइ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों का अनुमान है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई। उपनिरीक्षक बलवंत सिंह मूल रूप से सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ देहरादून के ग्राम नवादा कोटला में निवासरत थे। वह घर पर पत्नी अनीता देवी के साथ ही चार पुत्र पवन, जितेंद्र, शक्ति एवं जयदीप सिंह से भरापूरा परिवार छोड़ गए।

राजकीय सम्मान के साथ ही शोक सलामी
उपनिरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. वाइएस रावत सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट मौन रखा। साथ ही पुलिस की ओर से उनके परिवार के उनके साथ खड़े होने तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।