Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने सीखे योग से तनाव मुक्त रहने के गुर

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जौलीग्रांट (एचएसएसटी) में छात्र-छात्राओं के लिए योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें योग विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को तनाव से निपटने के लिए कुछ सरल योगासनों का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि तनाव मुक्त करने का सर्वोत्तम साधन योग है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्विद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के एचएसएसटी सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हिमालयन स्कूल ऑफ योगा साइंसेस (एचएसवाईएस) के प्राचार्य डॉ. अजय दूबे ने संस्थापक डॉ. स्वामी राम की शिक्षा पर आधारित योग व ध्यान पर आधारित शिक्षाओं को जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को सरल आसनों का अभ्यास कराया। डॉ.दूबे ने छात्र-छात्राओं को सुखासन, बालासन, त्रिकोणासन व वीरासन के साथ ही प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेषज्ञों ने कहा कि अपने जीवन में हर किसी को तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ता है लेकिन यहां यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम उस तनाव को कैसे कम करे। योग के नियमित अभ्यास और अपनी जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन कर हम तनाव से उबर सकते है। एचएसएसटी के प्रिसिंपल डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह के सेशन छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।