Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

एसआरएचयू के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के छात्र-छात्राओं ने गौहरीमाफी में चलाया पौधारोपण अभियान, रोपे फलदार पौधे

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एचआईएमएस) के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने गौहरीमाफी में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान एमबीबीएस के छात्रों ने फलदार पौधों का रोपण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बुधवार को एचआईएमएस के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से गौहरीमाफी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने फलदार पौधों का रोपण कर उसके चारों ओर पिंजरे का निर्माण कराया। इस अवसर पर डॉ. रूचि जुयाल ने कहा पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। पौधे पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकडो जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेडों की कटाई कर देते है। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। डॉ. विदिशा वल्लभ ने कहा कि पेड़-पौधे पशु पक्षियों का प्रकृतिक आवास है। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का

संरक्षण करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ.दीपशिखा, डॉ. आकिद सिराज सैयद, डॉ. स्नेहा बिजल्वाण, डॉ. वर्तिका सिंह, डॉ. यश गोयल, डॉ. यश मेहंदीरत्ता, डॉ. जारा हुसैन, डॉ.अभय रीता, अराधना दुधपूरी आदि उपस्थित थे।