ग्राफिक एरा में गणेशोत्सव, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ छात्रों ने किया श्रीगणेश का स्वागत
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति के उल्लास से थिरकते कदमों के बीच श्रीगणेश का भव्य स्वागत हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने भगवान गणपति की आरती के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ आरती में भाग लेकर गणपति की आराधना की। उत्सव का रंग चढ़ा तो ग्राफिक एरा का परिसर भी गणपति बप्पा की भक्ति में रंग गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संगीत, मस्ती और उमंग से सजे माहौल में छात्र-छात्राओं ने जमकर उत्सव मनाया। छात्र और छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गणेश उत्सव में खूब तालियां बटोरीं। भजनों की प्रस्तुतियों के बीच गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे, वहीं गीतों पर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। टीम रंगमंच की भगवान श्री गणेश के जन्म पर आधारित स्किट ने पौराणिक प्रसंग को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देवभूमि टीम ने गढ़वाली नाट्य प्रस्तुति में लोकनृत्य और अभिनय के सुंदर मेल से गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। अलग-अलग प्रांतों की विशिष्ट नृत्य शैलियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गणपति को अपनी-अपनी संस्कृति के रंग में नमन किया। उत्सव में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



