Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

एम्स ऋषिकेश में स्टूडेंट्स वैलफेयर बॉडी की मैगजीन का विमोचन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट्स वैलफेयर बॉडी (ARSWB) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की स्टूडेंट्स मैगजीन का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मैगजीन सेक्रेटरी नवीन प्रीतम नारेड़ा ने संस्थान की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह व डीन (एकेडमिक) प्रोफेसर मनोज गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस समारोह में निदेशक एम्स प्रो.मीनू सिंह व डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने संयुक्तरूप से संस्थान की स्टूडेंट्स मैगजीन “PANACEA- A Universal Remedy” (पनेसिया- ए यूनिवर्सल रेमेडी) के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सभी विद्यार्थियों को एक संस्थान के प्रति मैगजीन का महत्व बताया। साथ ही उन्होंने मैगजीन एडिटोरियल बोर्ड के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

निदेशक प्रो.मीनू सिंह ने बताया कि इस पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना व उनमें छिपी प्रतिभा को विकसित करना है। इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विमोचन समारोह में प्रोफेसर बृजेन्द्र सिंह, डॉ.कुमार सतीश रवि, डॉ. वंदना ढींगरा, डॉ. नम्रता गौर, डॉ. मुकेश बैरवा आदि ने शिरकत की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *