Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों मे जोरदार उछाल, फिर हुई मौत, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज नए संक्रमितों की संख्या में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। फिलहाल उत्तराखंड कोरोनामुक्त है। बुधवार 13 दिसंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 252 नए संक्रमित मिले। 24 घंटे के भीतर एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। ऐसे में ऐसे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533308 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 173 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44469194 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1013 से बढ़कर 1091 हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 12 दिसंबर को कोरोना के 164 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 11 दिसंबर को कोरोना के 122 नए संक्रमित और एक मौत, रविवार 10 दिसंबर को कोरोना के 166 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार नौ दिसंबर को कोरोना के 148 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार आठ दिसंबर को कोरोना के 180 नए संक्रमित और एक मौत, गुरुवार सात दिसंबर को कोरोना के 121 नए संक्रमित और तीन मौत, बुधवार छह दिसंबर को कोरोना के 119 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड फिलहाल कोरोनामुक्त
उत्तराखंड पिछले कई दिनों से कोरोनामुक्त है। मंगलवार 12 दिसंबर को भी यहां नया संक्रमित नहीं मिला। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7768 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।