Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

जल निगम में कर्मचारियों का धरना 39वें दिन भी जारी, प्रबंध निदेशक से मिला सीटू का प्रतिनिधिमंडल

सीटू से संबद्ध जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन का धरना 39 वें दिन भी जारी रहा। सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने आज निगम के प्रबन्ध निदेशक से मुलाकात की और जल्द कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग की। इस पर प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया कि वह लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबन्ध निदेशक एससी पंत से मिलकर नाराजगी व्यक्त की कि निगम मुख्यालय पर कर्मचारी धरने पर बैठे कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों पर कार्यवाही नही की जाती है तो सीटू अधिकारियों का घेराव करेगीष प्रबन्ध निदेशक एससी पंत ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि कर्मचारियों की मांगो पर शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। इसके परिणाम शीघ्र ही आ जाएंगे और वे व्यक्तिगत रूप से भी प्रयास कर रहे है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रतिनिधि मंडल में सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री लेखराज, भगवंत पयाल, रविन्द्र नौडियाल शामिल थे। वहीं, धरने पर बैठने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द राजपूत, महामन्त्री चिरंजीव लाल डोभाल, किशन सिंह रावत, कमल सिंह बर्थवाल, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रदीप सिंह कोठियाल, नरेंद्र सिंह रावत, अरविंद दुबे, दिनेश नौटियाल, सीताराम, मीन प्रसाद, रोशन डंडरियाल, अखिलेश जुयाल, श्रीपाल सिंह, रमेश सिंह सैनी, सुबोध काला, राधा देवी, आशीष चौहान आदि शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।