Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

फिलीपिंस में तूफान ने मचाई तबाही, 75 से ज्यादा लोगों की मौत, तीन लाख से अधिक लोगों ने छोड़े घर

फिलीपिंस में इस साल तूफान ने भारी तबाई मचाई हैं। रविवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तूफान से लगभग 75 लोगों की मौत हुई है। जहां भयंकर तबाही हुई है, वहां पानी और भोजन पहुंचाने का प्रयास जारी है।

फिलीपिंस में इस साल तूफान ने भारी तबाई मचाई हैं। रविवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तूफान से लगभग 75 लोगों की मौत हुई है। जहां भयंकर तबाही हुई है, वहां पानी और भोजन पहुंचाने का प्रयास जारी है। तूफान ‘राय’ की वजह से 300000 से अधिक लोग अपने घरों और समुद्र तट रिसॉर्ट्स को छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं। कई इलाकों में संचार और बिजली की सेवाएं बाधित हुई हैं। बिजली के पोल और कई घरों के छत गिर गए हैं और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।
बोहोल के गवर्नर आर्थर याप ने अपने फेसबुक फेज से बताया कि अलग-अलग शहरों के मेयर ने अपने यहां 49 लोगों की मौत होने की बात कही है। तूफान से कुल मौतों का आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है। वहीं 13 लोगों की घायल होने की सूचना है और 10 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
गुरूवार को तूफान की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने कहा कि संचार सेवा पूरी तरीके से ठप है। रेसक्यू कार्य तेजी से जारी है। उन्हे ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हजारों मिलिट्री और पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। तूफान की वजह से सड़क पर गिरे मलबों और पेड़ों को हटाने के लिए मशीनों को भेजा गया है। जो लोग चैरिटी करते हैं या आपातकाल मदद की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, उनसे सहायता की अपील की जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।