ग्राफ़िक एरा हॉस्पिटल में स्टोमा केयर क्लिनिक का उद्घाटन, वर्तिका को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि
ग्राफिक एरा अस्पताल में स्टोमा केयर क्लिनिक शुरू हो गया है। इससे स्टोमा मरीजो को राहत मिलेगी। इसके साथ ही क्लिनिक में स्टोमा के अलवा मरीजों को मानसिक व सामाजिक परेशानीयों को दूर करने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कैंसर जैसी अन्य कई बिमारियों और हादसों के चलते वे मरीज जो मल- मूत्र जैसे अपशिष्ट पदार्थ बहार करने में असमार्थ हो जाते हैं उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्राफ़िक एरा अस्पताल में अब मरीज़ों के लिए विशेष उपचार व ओस्टमिद्ध की सुविधा मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके साथ ही क्लिनिक में स्टोमा के अलवा मरीजों को मानसिक व सामाजिक परेशानीयों को दूर करने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, डीन डॉ. नितिन बंसल, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अमित वर्मा और डॉ. सचिन अरोरा भी मौजूद थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वर्तिका को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने वर्तिका अग्रवाल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। वर्तिका को मोबाइल की मदद से सड़क प्रबंधन के उपायों पर शोध के लिए यह उपाधि मिली है। वर्तिका ने यह शोधकार्य ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के डॉ. सचिन शर्मा के निर्देशन में किया है। पीएचडी के फाइनल डिफेंस में सफलता के बाद उन्हें यह उपाधि मिली है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



