Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

यूकेएसएसएससी पेपर लीक गिरोह के तीन और सदस्यों के विरूद्ध एसटीएफ ने लगाई गैंगस्टर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा में पेपर लीक मामले में तीन और आरोपियों को एसटीएफ ने गैंसस्टर एक्ट के तहत निरूद्ध किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि अब तक 21 लोगों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान तीन अन्य अभियुक्तों के खिलाफ इस गिरोह के साथ मिलकर परीक्षा में धांधली किये जाने में सक्रिय भूमिका निभाए जाने पर उनके खिलाफ फिर ये कार्रवाई की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन अभियुक्तों गौरव नेगी पुत्र गोपाल सिंह निवासी नजीबाबाद पोस्ट सूर्यनगर थाना किच्छा उधमसिंहनगर, विपिन बिहारी पुत्र राम शंकर निवासी ग्राम न्यामपुर थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश हाल जानकीपुर लखनऊ उत्तर प्रदेश और संजीव कुमार चौहान पुत्र हर्षरूप निवासी एल 05-304, गुलमोहर गार्डन राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश हैं। संजीव कुमारग्राम ताराबाद, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है। वे इस समय सुद्धोवाला वाला जिला कारागार देहरादून में हैं। एसटीएफ ने संशोधित गैंग चार्ट को बनाकर जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित किया गया, जिसको जिलाधिकारी देहरादून ने अनुमोदित कर दिया है। अब पेपर लीक मामले में 24 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला न्यायालय में चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने ये भी बताया गया कि पूर्व में 21 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जा रही थी। अब 24 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार से अन्य अभियुक्तों के साथ साथ अब इन तीनों अभियुक्तों की चल अचल सम्पत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सीज करने की कार्यवाही भी की जायेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी की ओर से आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग–अलग 04 मुकदमों की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है। उपरोक्त सभी मुकदमों में एसटीएफ द्वारा अब तक कुल 54 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
गौरतलब है कि बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से सीएम को शिकायत की गई थी। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच एसटीएफ को सौंपी थी। परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सबसे पहले उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में एक आरोपी से 37.10 लाख रूपये कैश बरामद हुआ। जो उसके द्वारा विभिन्न छात्रों से लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल 43 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें बीजेपी नेता भी शामिल है, जिसे पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। परीक्षा भर्ती मामले में अब तक कुल 94.79 लाख कैश बरामद किया है। इसी मामले में दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज लिए जा चुके हैं। जिसमे करीब तीस लाख की राशि जमा है। इस मामले का खुलासा होने के बाद अन्य परीक्षाओं में भी भर्ती घोटाला सामने आया। उनकी जांच भी एसटीएफ कर रही है।