Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने लाखों रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसटीएफ ने एक नशा तस्कर को लाखों रुपये की स्मैक के साथ धर दबोचा। राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के साथ ही उधमसिंह नगर जिले में कोतवाली पुलभट्टा पुलिस ने पुलभट्टा यूपी बॉर्डर से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर राकेश पुत्र सोहनपाल निवासी ग्राम मौसम पुर थाना मूसाझाग जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 139 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि एसटीएफ को पिछले कई दिनों से जनपद उधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र से लगे यूपी उत्तराखंड बॉर्डर क्षेत्र से ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। गिरफ्तार ड्रग्स डीलर पूर्व में भी उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। एसटीएफ की ओर से अब उसके नशे के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी वीरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।