एक लाख से अधिक की नशीली गोलियों के साथ एसटीएफ ने ड्रग तस्कर को दबोचा
उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली। हरिद्वार जिले में गंगनहर थाना क्षेत्र से एसटीएफ ने एक लाख बीस हजार नशीली गोलियों के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। वह बलेनो कार से ड्रग्स की खेप सप्लाई करने जा रहा था। उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ ने थाना गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार रामपुर चुंगी के पास से अभियुक्त कासिफ पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। वह बलेनो कार से नशीली गोलियां बेचने के लिए हरिद्वार जा रहा था।



