Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एसटीएफ ने हरिद्वार जिले में चरस तस्कर को पत्नी सहित किया गिरफ्तार, चरस और नगदी बरामद

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ की एएनटीफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में छापा मारकर एक चरस तस्कर और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। उनसे करीब पौन किलो चरस बरामद की गई। साथ ही चरस बेचकर कमाए गई धनराशि भी बरामद की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के अधीन राज्य स्तरीय एएनटीएफ की टीम मंगलवार की देर रात हरिद्वार पुलिस के सहयोग से पिरान कलियर में नस्तरपुर वाली गली स्थित इंतजार पुत्र यामीन के घर पर छापा मारा। इस घर से 782 ग्राम चरस के साथ ही चरस बेचकर एकत्रित किए गए 44,500 रूपये बरामद किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को जनपद हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र में चरस की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर छापा मारकर इंतजार व उसकी पत्नी मेहरून्निसा को अवैध रूप से चरस बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध थाना पिरान कलियर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *