Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। मामला करीब तीन माह पुराना है। पीड़िता की मां ने ही अपने पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। मामला करीब तीन माह पुराना है। पीड़िता की मां ने ही अपने पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र का है।
हल्द्वानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने बताया है कि उसके पहले पति से चार बच्चे हैं। पहले पति के निधन के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। बच्चों का सौतेला बाप पिथौरागढ़ में हलवाई का काम करता है। दो से तीन माह में घर आता है। अगस्त माह में जब वह घर आया तो उस समय कुछ दिन वह घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाकर पति ने सबसे छोटी नाबालिग बेटी से दुराचार किया।
महिला के मुताबिक, इसके बाद पति पिथौरागढ़ चला गया। उसके बाद से बेटी सहमी-सहमी रहती थी। हाल में पूछने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *