Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में पूर्व दर्जाधारी हरीश पाल गिरफ्तार, कोर्ट में नहीं हुई थे पेश

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने वाले पूर्व दर्जाधारी हरीश पाल को हल्द्वानी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2013 में उनके खिलाफ पत्नी ने उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज करवाया। उन पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगा था। पति-पत्नी के विवाद का मामला महिला हेल्पलाइन में भी पहुंचा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएमटी कालोनी, डहरिया निवासी हरीश पाल स्व. एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे थे। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि हरीश पाल के विरुद्ध पत्नी ने बंधक बनाकर मारपीट करने व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनके विरुद्ध कुछ समय पहले गैर जमानती वारंट जारी हुआ। इसके बावजूद भी हरीश पाल कोर्ट नहीं गए। कोर्ट की अनदेखी करने पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं। रविवार की रात उन्हें रोडवेज के स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

2017 में भी हुए गिरफ्तार
2017 में भी पुलिस ने हरीश पाल को गिरफ्तार किया था। तब पत्नी को भरण पोषण का पैसा नहीं देने पर अदालत ने हरीश पाल के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। पुलिस की मानें तो 2001 में ममता की शादी हरीश के साथ हुई थी। दोनों के बीच संबंध बिगडऩे पर दूरियां बढ़ गईं थी। पत्नी ने मकान पर कब्जा करने के बाद उनके खिलाफ भरष पोषण का मुकदमा अदालत में दायर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *