Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

कृषि भवन के समक्ष राज्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन, दोहराई मांगे, आंदोलन की दी चेतावनी

20 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेशव्यापी आन्दोलन के प्रथम चरण में जनजागरण अभियान जारी है। बुधवार को सात सितंबर को भी प्रदेश के समस्त जनपदों स्थित विभिन्न कार्यालयों में गेट मीटिंग का सिलसिला जारी रहा। राजधारी देहरादून में आज की गेट मीटिंग का आयोजन कृषि भवन नन्दा की चौकी के समक्ष किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास विभाग संगठन केप्रदेश अध्यक्ष एम आर खण्डूरी ने की, जबकि संचालन जिला संयोजक देहरादून मुकेश ध्यानी ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गेट मीटिंग में रेशम निदेशालय, बाल विकास निदेशालय एवं कृषि निदेशालय के कार्मिकों ने भागीदारी की। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला संयोजक उर्मिला द्विवेदी ने मांग की कि 31 दिसम्बर तथा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को 6 माह की अवधि पूर्ण मानते हुए एक वेतन वृद्धि अनुमन्य कर सेवानिवृत्ति का लाभ प्रदान किया जाए। गेट मीटिंग को सुधा कुकरेती, रमेश बिंजोला, उत्तराखण्ड जल संस्थान यूनियन के प्रदेश महामंत्री चमनलाल अस्वाल, एमसी बिजल्वाण, वैयक्तिक अधिकारी संघ की सरिता गुलेरिया, मुख्य जिला संयोजक चौधरी ओमवीर सिंह, जिला मुख्य संयोजक सुभाष देवलियाल, शिशुपाल सिंह रावत आदि ने सम्बोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समिति के प्रवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि कल आठ सितंबर को गेट मीटिंग का आयोजन यमुना भवन, सिंचाई विभाग के प्रांगण देहरादून में किया जाएगा। आज की गेट मीटिंग में धन सिंह चौहान, अशोक कोठियाल, अवधेश कुमार सिंह, चन्द्रशेखऱ, गणेश कुशवाहा, हरिनाथ जोशी, राजेश कुमार, राजवीर सिंह, निर्भयपाल सिंह, सोबन सिंह रावत, श्यामलाल साह, प्रीति वर्मा, अशु नौटियाल, सुशील भट्ट, नरेश कुमार, राम रिशि, रुपेश कुमार, किरन ममगई नीलम आदि ने भागीदारी की।