कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज क्षेत्री ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान में सौंपा शपथ पत्र
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ शिकायत के साथ ही शपथ पत्र सौंपा। इसमें मंत्री पर आय से अधिक चल अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पूर्व में भी एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने मंत्री के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत की थी। इसको शपथपत्र के अभाव में न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसी से संबंधित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने शपथ पत्र लगाकर एवं समस्त अचल संपत्तियों की छाया प्रति, मंत्री गणेश जोशी की ओर से दिए गए नामांकन पत्रों में घोषित की गई चल अचल संपत्ति का ब्योरा सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक देहरादून को सौंपा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं उनके परिवारजनों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। इसका ब्योरा उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। अपनी कमाई के स्रोत भी सार्वजनिक करने चाहिए। क्योंकि वह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं, फिर भी उन पर जांच की अनुमति सरकार ने नहीं दी, जो कि संदेह उत्पन्न करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि विभिन्न आरोपों के बावजूद वह अपने मंत्री पद पर कार्यरत हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी की शहादत का भी अपमान किया था। इसको की कांग्रेस के कार्यकर्ता और देश के एक-एक नागरिक कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र की प्रतिलिपि वे देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर इस गंभीर मुद्दे को राष्ट्रीय नेतृत्व के भी समक्ष लाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पटल पर उठाकर भाजपा के चाल, चरित्र का पर्दाफाश करेगी। कांग्रेस नेता मधुसूदन सुंद्रियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के भ्रष्टाचार को कांग्रेस पार्टी जन-जन तक पहुंच कर भाजपा के सदाचार के दावे की पोल खोलने का कार्य करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



