Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 21, 2026

उत्तराखंड में 29 दिसंबर से होगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

उत्तराखंड में आगामी 29 दिसम्बर को राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर से होते हुए अब राज्यस्तर पर आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ में लगभग तीन लाख 75 हज़ार प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम आने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुम्भ 2022 के अन्तर्गत न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद स्तर पर अण्डर-14, अण्डर- 17. अण्डर-21 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किये जाने के साथ जनपद स्तर पर सीधे 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, चिनअप / रस्सी कूद, बाल श्रो) एवं राज्य स्तर पर सीधे दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर अण्डर-14, 17, 21 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल, जूडो. ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखम्ब खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, चिनअप / रस्सी कूद, बाल थो) एवं दिव्यांगजन की एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। लगभग 8000 खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के सुअवसर पर खेल विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज परिसर में राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए रु0 31.18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव व निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित खेल विभाग एवं युवा कल्याण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।